नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- हरियाणा के एडीजीपी रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उनके घर में ही उनका शव पाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनपीत पी हैं। इस समय वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान गई हैं। वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ सेक्टर 11 के सरकारी आवास में रहते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तुरंत सेक्टर 16 के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एडीजीपी पूरन कुमार इस समय पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया में सेवा दे रहे थे। हाल ही में उनका तबादला किया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस फरेंसिक टीम के साथ उनके आवास पर पहुंची। पूरन कुमार 2001 के आईपीएस अधिकारी थे। मौके पर कोई सुसाइड नोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.