बहादुरगढ़। एएनआई, मार्च 23 -- दिल्ली से सटे हरियाणा के बहादुरगढ़ में शनिवार शाम को एक घर में हुए जोरदार विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह विस्फोट इतना भयानक था कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिक टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं। स्थानीय लोगों को गैस सिलेंडर में विस्फोट का शक जताया है, लेकिन पुलिस ने इस संभावना को खारिज करते हुए कहा है कि विस्फोट बेडरूम में हुआ। डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि "यह सिलेंडर ब्लास्ट नहीं है, यह बेडरूम के अंदर हुआ है। इसका असर पूरे घर पर पड़ा है। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वाले सभी लोग परिवार के ही सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.