गुरुग्राम, मई 10 -- हरियाणा के नूंह जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहरीले कुएं ने एक-एक कर तीन लोगों की जान ले ली। एक अन्य आदमी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हरियाणा के नूंह जिले में शुक्रवार को एक कुएं से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मांडीखेड़ा गांव में सुबह करीब 10 बजे हुई। मुरादबास गांव का 19 साल का मोनिस सफाई के लिए कुएं के अंदर गया था। जहरीली गैस के संपर्क में आने के कारण वह जल्द ही बेहोश हो गया। उसे बचाने के प्रयास में मंडीखेड़ा निवासी राशिद (40), समीर (20) और शौकीन (24) कुएं में उतरे। मोनिस, राशिद और समीर की मौके पर ही गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई, जबकि शौकीन को स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.