नैनीताल, फरवरी 21 -- नैनीताल l चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद हरियाणा के एमएससी के 25 छात्रों ने शनिवार को डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने हर्बेरियम, हाइड्रोफोनिक्स, जैव विविधता, ग्लास हाउस, गार्डन की जानकारी हासिल की। साथ ही उन्हें शोध कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रो .ललित तिवारी, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो.नीलू लोधियाल, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. हेम जोशी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...