बागपत, फरवरी 8 -- हरियाणा के कांवड़ियां बढ़ रहे शिवालयों की ओर दाहा। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कान्हड़ गांव के पास से रविवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए हरियाणा के कांवड़ियां अपने शिवालयों की ओर बढ़ते रहे। कांवड़ियां बम बम- बम बम का जयघोष करते रहे। हरिद्वार से गंगाजल के साथ कांवड़ लेकर आए अजयनगर रेवाड़ी हरियाणा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह यह 35 वीं कांवड़ लेकर आया है। अपने परिवार की सुख शांति के लिए कावड़ लेकर आता है। इस बार भी सात दिन पहले हरिद्वार से कांवड़ उठाई थी। गंगाजल अपने गांव के शिव मंदिर में चढ़ाएगा। भोले बाबा हर मन्नत पूर्ण कर रहे है। उसके साथ उसके दोस्त विजय, सौरभ, कमल आदि साथ साथ चल रहे है। बताया कि ठंड के कारण रास्ते में थोड़ी दिक्कत तो जरूर हुई, लेकिन उन्हें कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...