चंडीगढ़, मार्च 12 -- हरियाणा के निकाय चुनाव में भाजपा को बंपर जीत मिली है। विधानसभा चुनाव के बाद यह इलेक्शन भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही परीक्षा जैसा था, जिसमें कांग्रेस फिर से फेल होती दिखी है। हालत यह रही है कि हरियाणा के कुल 10 नगर निगमों में से 9 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं मानेसर नगर निगम में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत यादव विजयी रहे हैं। कांग्रेस का 10 में से किसी भी एक सीट पर खाता नहीं खुल सका है। इसके अलावा 21 नगर परिषदों के चुनाव में भी कांग्रेस को करारा झटका लगा है। सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम से लेकर फरीदाबाद तक में भाजपा को जोरदार जीत मिली है। यहां तक कि जुलाना नगर पालिका के चेयरमैन का पद भी भाजपा ने जीता है। जुलाना विधानसभा से विनेश फोगाट ने जीत दर्ज की थी। आइए जानते हैं, किस सीट पर रहा क्या नतीजा...भाजपा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.