मिर्जापुर, जनवरी 24 -- जिगना। क्षेत्र के बिरोही गाँव में बसंतपंचमी के अवसर पर परंपरागत कुश्ती दंगल की आखिरी बाजी अनिर्णीत रही। गोरखपुर के अर्जुन तथा वाराणसी के नेहरू पहलवान के बीच 51 हजार की इनामी कुश्ती का अतिरिक्त समय में भी निपटारा नहीं हो सका। राजर्षि आईबी सिंह मेमोरियल वीरभद्र विराट कुश्ती दंगल व मेले के बैनर तले अंतर प्रांतीय दंगल में हरियाणा की मोनिका ने गोरखपुर की खुशी को ढाक दांव से पटखनी दी। नेपाल के कमांडो पहलवान ने मेरठ के उत्तम को काला जंग दांव से आसमान दिखा दिया। क्षेत्रीय व जिले के पहलवानों ने भी भविष्य की उम्मीदें जगाई। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ कराया। परंपरागत मेले में काफी चहल पहल रही। अध्यक्ष डा. ईन्दु प्रकाश सिंह ने विजेता पहलवानों को कप व मेडल तथा आगंतुकों को अंगवस्...