सहारनपुर, जनवरी 29 -- सहारनपुर के शास्त्री नगर के निजी अस्पताल में करनाल की महिला का अवैध गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। सिविल सर्जन करनाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस ने हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजु सहगल के खिलाफ एमटीपी एक्ट, पीसी-पीएनडीटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हरियाणा के करनाल के गांव पुंछेक निवासी अनुपमा पत्नी सोभित शर्मा के अनुसार वह मार्च 2025 में चिकित्सा जांच के लिए सहारनपुर के सहगल अस्पताल पहुंची थीं। आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाएं दीं और अस्पताल में आराम करने को कहा, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उनके पति ने बताया कि डॉक्टर द्वारा गर्भपात कर दिया गया। आरोप है कि गर्भपात के बाद उन्हें बिना प्रिस्क्रिप्शन और बिना किसी मेडिकल रिपोर्ट के दवाएं देकर अस...