फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। यमुना नदी में आई बाढ़ के बाद, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानों के बीच बुवाई को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। उत्तर प्रदेश के किसान हरियाणा के किसानों की जमीन पर हथियारों के बल पर जबरन खेती कर रहे हैं। हरियाणा के किसानों ने उत्तर प्रदेश के किसानों को बुवाई करने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हरियाणा के मंझावली गांव के किसान मुकेश यादव ने तिगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश के किसानों में दनकौर निवासी ईश्वर सिंह, अट्टा गुजरान निवासी अंतीए संती उर्फ संतराम पुत्र चांदी, सुक्की, संतराम पुत्र फत्तन और बिट्टू शामिल हैं। यह जमीन 2022 से खाली है और धारा 145 के तहत कुर्क की गई है। ये लोग कानून.व्यवस्था बिगाडऩे और शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। हरि...