चंडीगढ़, फरवरी 14 -- नगर निगमों के चुनाव के लिए हरियाणा भाजपा ने आज मेयर पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी लेकिन महज 10 मिनट के अंदर इसे वापस ले लिया था। देर शाम भाजपा हाईकमान की स्वीकृति के बाद संशोधित सूची जारी हुई, जिसमें 8 प्रत्याशी पुरानी सूची वाले ही हैं जबकि गुरुग्राम से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी का टिकट कट गया और उनके स्थान पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा राजरानी मल्होत्रा को गुरुग्राम से टिकट दे दिया गया। पहले जारी की गई सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। यह वह सूची थी, जो भाजपा कोर कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति की बैठकों में तैयार की गई थी। यह सूची हाईकमान के पास मंजूरी के लिए भेजी गई थी, मगर मंजूर होने से पहले ही जारी हो गई। भाजपा के केंद्रीय मीडिया कार्यालय द्वारा जारी यह सूची ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.