देहरादून, जनवरी 3 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ)श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन हरियाणा, महाराष्ट्र की टीमों ने अपने अपने मैच जीते। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त देहरादून विश्वजीत सागर ने किया। प्रतियोगिता में उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम एवं मध्य क्षेत्र एवं सेंट्रल जोन की ईपीएफओ की टीमों ने भाग लिया। पहले दिन खेले गए मैचों हरियाणा बनाम मालवा का मैच 50-50 से ड्रॉ रहा। दूसरे मैच में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 57-16 से, तीसरे मैच में हरियाणा ने ओडिशा 43-11 से हराया। इस अवसर पर उदित शाह, मोहम्मद ज़ैद, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय, संतोष कुमार, दीपांशु सिंह(सहायक भविष्य निधि आयुक्त), भूपाल बिष्ट, टीआर शाह, र...