गिरडीह, जनवरी 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के दुम्माटांड़ (बुधुवाडीह) स्थित फुटबॉल मैदान में बुधवार को शिशु बागान फुटबॉल क्लब दुम्माटांड़ (बुधवाडीह - चिलखारी) के द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला का आयोजन किया गया। जिसमें टाईब्रेकर खेल के माध्यम से हरियाडीह टीम के खिलाड़ियों ने बुधवाडीह टीम को पराजित कर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन मुर्मू, गोपाल मुर्मू, झामूमो नेता श्यामलाल मुर्मू, अनिल टुडू, शिवलाल किस्कु, पिंटू मुर्मू ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन मुर्मू, गोपाल मुर्मू, सचिव अनिल टुडू, शिवलाल किस्कु, कोषाध्यक्ष दीपक टुडू, बुधन मुर्मू, उपाध्यक्ष राजेश मुर्मू, समित मुर्मू, उपसचिव राजू हेंब्रम,...