बांका, अप्रैल 19 -- बौंसी, निज संवाददाता। शुक्रवार को हरीमोहरा मिशन में गुड फ्राईडे कार्यक्रम में फादर जैकब का नेतृत्व में ईश्वर को याद किया। फादर ने उपस्थित लोगों को बताया कि इश्वर का प्रेम मानव जाति के लिए अपने मरण और पुनरूत्थान के रूप में याद किया जाता है। यह त्योहार ईसाई समाज के लोगों द्वारा, कलवारी पहाड़ में ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाने के कारण हुए मृत्यु के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह त्योहार पवित्र सप्ताह का एक महत्वपूर्ण दिन है। मसीही लोग बुधवार से लेकर पुण्य शुक्रवार तक सिर्फ उपवास नहीं करते हैं, बल्कि मनन-चिंतन और ईश्वर की खोज में निकल आते हैं। यही भावार्थ मसीही लोगों को अन्य लोगों से भिन्नता प्रदान करते हैं। इसी दरमियान लोग यथासंभव अपने सहुलियत के अनुसार जरूरतमंदों के लिए दान पुण्य और अपने नैतिक पतन को दुरुस्त करते हैं। यदि पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.