मधुबनी, अप्रैल 22 -- बेनीपट्टी। धनौजा के हरिमोहन झा हत्याकांड के दो मुख्य आरोपित गांव के ही बॉबी मिश्रा उर्फ विक्रांत एवं हैपी मिश्रा को पुलिस ने बसैठ चौक के निकट घेर कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आईओ कंदन बासकी ने बताया कि एसटीएफ के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। धनौजा गांव के 49 वर्षीय हरिमोहन झा को अपराधियों ने 21 अक्तूबर 2024 की रात करीब नौ बजे घर से बुलाकर गांव के चौक पर ही गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। उसके पुत्र ने नेम्ड एफआईआर दर्ज की थी। अपर थानाध्यक्ष कंदन बासकी ने बताया कि इसमें पूर्व में चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये दोनों मुख्य आरोपित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.