मुंगेर, जनवरी 15 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखनऊ में आयोजित 11वीं बैटल स्पोर्ट्स डांस नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में मुंगेर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल नेशनल रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। संस्कृत पाठशाला ऑडिटोरियम में हुए इस राष्ट्रीय आयोजन में बिहार की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों ने सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। इस भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता, बैटल डांस स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर एवं महासचिव चेतन शर्मा, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बिहार टीम की ओर से शिवानी कुमा...