पटना, मार्च 10 -- होली का पर्व नजदीक है और इस समय रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है। इस बार होली जुमे के दिन पड़ रही है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि साल में 52 जुमा आता है लेकिन होली एक दिन। उन्होंने कहा था कि जिनमें होली खेलने की कैपिसिटी ना हो वो घर से ना निकलें और घर पर ही नमाज पढ़ें। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। अब बिहार में बीजेपी के विधायक ने भी जुमे की नमाज की बात करते हुए कहा है कि मुसलमान होली के दिन घर से बाहर ना निकलें। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि जुम्मे की नमाज साल में 52 दिन होता है। होली साल में एक बार होता है। इसलिए बेहतर होगा कि मुस्लिम समाज घर से बाहर नहीं निकलें। वरना कोई रंग लगा देगा तो वे इसका गलत अर्थ लगाएंगे। माहौल भी खराब हो सकता है। यह भी पढ़ें- राह रोक रंगदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.