संभल, फरवरी 14 -- गुन्नौर, संवाददाता। श्री हरिबाबा बांध धाम के विकास के लिए 75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। स्वीकृत धनराशि से धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मल्टीपरपज हॉल, पेयजल व्यवस्था, पथ प्रकाश, सुलभ प्रसाधन, बेंच तथा हाईनेक विद वारकोड सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। यह बजट उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। प्रस्ताव की मंजूरी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। हरिबाबा बांध धाम पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। स्थानीय मान्यता है कि हरि महाराज की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विधायक महेश चंद्र गुप्ता समय-समय पर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और क्षेत्र व देश की खुशहाली की कामना करते हैं।...