विकासनगर, अप्रैल 29 -- लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं यमुना घाट निर्माण के नोडल अधिकारी से घाट निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। मंगलवार को नोडल अधिकारी डॉ. मधुकर पराग धकाते को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि हरिपुर स्थित यमुना नदी में घाट निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस कार्य को बरसात से पहले पूरा किया जाए। जिससे जमुना नदी में वर्षा जल के कारण घाट निर्माण में किसी भी प्रकार का प्रावधान उत्पन्न न हो। समिति के अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा कि यमुना में घाट निर्माण के लिए नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत और अधिक बजट स्वीकृत किया जाए, जिससे काली मंदिर तक यमुना किनारे घाटों के निर्माण का कार्य‌ हो सके। बताया कि हरिपुर से बहने वाला गंदा नाला यमुना में प्रवाहित हो रहा है जहां घाट बन रहे हैं, वह...