बांका, जनवरी 31 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत हरिपुर गाँव में बिजली आपूर्ति के लिए लगे 16 केवी के ट्रांसफॉर्मर के अंदर का क्वायल अज्ञात चोरों ने गुरुवार रात को चोरी कर लिया है।मालूम हो की एक साल पहले पास के ही गांव पचटकिया से भी चोरों ने ट्रांसफॉर्मर क्वायल चोरी कर लिया था।इसके बाद से गाँव में बिन बिजली के अंधेरा छा गया है।बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।साथ ही साथ पेयजल सहित अन्य दैनिक कार्यों को निबटाने में मशक्कत करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर से 50 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति होती थी।इसके चोरी हो जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के ...