घाटशिला, फरवरी 24 -- हरिनाम से शरीर और मन होता है पवित्र -माताजी आश्रम हाता में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड के माताजी आश्रम हाता में चार दिवसीय रामकृष्ण जयंती के तीसरे दिन मंगलवार को अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारम्भ हुआ। इसमें पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि हरिनाम करने से शरीर और मन पवित्र होता है। माताजी आश्रम में पूरे वर्ष धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहता है। यह आश्रम लोगों के अंदर भक्ति, ज्ञान और धर्म की अलख जगा रहा है। हरिनाम संकीर्तन में बुरुडीह, पुटलूपुंग, भूमरी, जुड़ीपहाड़ी, पोड़ाभालकी, डांरु, जामदा, चालियामा और माताजी आश्रम हाता के कीर्तन मंडली भाग ले रहे है। इस अवसर पर सुनील कुमार डे, दुलाल मुखर्जी, शंकर चंद्र गोप, सुधांशु शेखर मिश्र, महितोष मण्डल, विश्वामित्र खण्डायत, कृष्ण...