बक्सर, दिसम्बर 31 -- पेज चार पर फ्लायर ------ मनोकामना शांति व सद्भाव के संदेश के साथ आध्यात्मिक चेतना का प्रसार हरे राम-हरे कृष्ण के साथ अन्य भक्ति पदों का गायन किया गया फोटो संख्या- 16, कैप्सन- बुधवार को डुमरांव के जंगलीनाथ मंदिर में मनोकामना हरिकीर्तन में शामिल भक्त। डुमरांव, संवाद सूत्र। शहर के ऐतिहासिक बाबा जंगलीनाथ महादेव मंदिर में बुधवार से मनोकामना अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ किया गया। नगर सेवा समिति डुमरांव के तत्वावधान में आयोजित इस हरिकीर्तन के प्रारंभ होते ही मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के सागर में डूब गया। हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि से आसपास का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। बुधवार की सुबह आचार्य पं. विंध्याचल ओझा के नेतृत्व में पूजा-अर्चना के बाद अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत की गई,...