मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। आशियाना कालोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सत्संग एवं हरिनाम संकीर्तन किया गया। इसमें कथा व्यास राजेंद्र आचार्य ने कहा सत्संग सौभाग्य से ही मिलता है। इसके लिए मानव योनि जरूरी है। इसके लिए लाखों जन्मों में सत्कर्म करने पड़ते हैं। इस जन्म में भी सत्संग के लिए सत्गुरु का सानिध्य होना जरूरी है। यहीं से हरि नाम संकीर्तन की ओर मानव बढ़ता है। वह संसारिक वस्तुओं का त्याग की प्रभु की भक्ति के मार्ग पर चलेगा। इसी से मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। व्यवस्था में राजीव शर्मा, मनोज व्यास, दीपक शर्मा,सुनीता देवी, राधा रानी, दीपिका अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...