मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुरादाबाद। लाइनपार हनुमान नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को श्री हरि नारायण संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें कथा व्यास कृष्णा भारद्वाज ने कहा कलियुग में श्री हरि का नाम और उनका संकीर्तन सर्वकल्याणकारी है। मगर हर किसी को पाना संभव नहीं। इसके लिए मानव योनि में जन्म लेना पड़ा है। इसके लिए लाखों योनियों में सत्कर्म करने पड़ते हैं। मानव योनि में सत्गुरु जरूरी है। वही भौतिकवाद का त्याग कर हरि नाम जप और हरि संकीर्तन तक पहुंचा है। जिससे भक्ति और फिर मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। मनुष्य को मुक्ति का मार्ग इसी जन्म में ही मिल सकता है। व्यवस्था में सुधांशु गुप्ता, मनोज सिंह, दीपिका ठाकुर, प्रदीप सिंह, जागेश शर्मा, राधा रानी, सुनीता गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...