दरभंगा, फरवरी 1 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। थाना क्षेत्र के हरिनगर में गत 31 जनवरी को दलित परिवारों के साथ हुई मारपीट एवं तोड़फोड़ को लेकर रविवार को एसडीओ शशांक राज व एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में प्रशासन ने दलित पक्ष के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दें। पुलिस आपकी सुरक्षा में तैनात है। इस बैठक में दूसरे पक्ष से एक भी व्यक्ति शामिल नहीं हुआ। दलित पक्ष के लोगों ने आशंका जताई कि दूसरे पक्ष के लोग पुन: मारपीट की घटना को अंजाम दे सकते हैं। बैठक में सीओ राकेश सिंह यादव, राजस्व कर्मचारी दीपू कुमार ठाकुर, सन्नी कुमार, हरिनगर के मुखिया विमल चंद्र खां, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान उर्फ जैरुन पासवान, शंकर...