औरंगाबाद, अगस्त 31 -- गोह गौतम बुद्ध नगर भवन में आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोह विधानसभा प्रभारी नागेश्वर प्रसाद सिंह ने की। हरिनंदन शास्त्री को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। अवधेश पासवान को सचिव तथा प्रो. रामानंद यादव को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करण पासवान और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामजन्म राम ने कहा कि पार्टी आगामी गोह विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। उपेंद्र कुमार पासवान, मनीष कुमार, प्रकाश पासवान, राजबल्लभ राम, गिरवर भारती, कामदेव चंद्रवंशी, सत्येंद्र चंद्रवंशी, सुरेंद्र चंद्रवंशी, रामदेव पासवान, कृष्णा यादव, रोहित शंकर पासवान, अखिलेश पासवान, सुरेंद्र साव, प्रभु पासवान, रामप्रवेश पासवान और गजेंद्र भूषण समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.