बुलंदशहर, फरवरी 14 -- खानपुर। क्षेत्र के गांव लड़ाना निवासी अमित उर्फ खिलाड़ी ने 35 घंटे में हरिद्वार से गांव लड़ाना तक पैदल यात्रा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रात्रि करीब दो बजे गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने 51 हजार रूपया पारितोषिक देकर उत्साह वर्धन किया। ग्रामीण रवि प्रधान, हीरा सिंह, प्रवेश शर्मा ने बताया कि गांव निवासी उर्फ खिलाड़ी को कुछ साथियों ने 38 घंटे में हरिद्वार से पैदल जल यात्रा करने पर 51 हजार रुपए देने का वादा किया था। बृहस्पतिवार दोपहर से खिलाड़ी ने अपनी पैदल यात्रा शुरू कर दी और शुक्रवार रात्रि करीब दो बजे तीन घंटे पहले यात्रा पूरी कर ली। खिलाड़ी ने बताया कि उसने 35 घंटे लगातार चल कर यात्रा को पूरा किया है। रास्ते में बिना रुके बिना कुछ खाकर भोले नाथ की कृपा से यह यज्ञ पूरा हुआ ...