हरिद्वार, नवम्बर 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरु नानक देव के 556 वें प्रकाशोत्सव और गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर धर्मनगरी से 31 श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ निर्मल संतपुरा आश्रम गुरुद्वारे में अरदास कर किया गया। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने बताया कि तीन दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु 11 धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। इनमें पंजोखड़ा साहिब, लखनौर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, माछीवाड़ा साहिब, बीभौर साहिब, गुरु का लाहौर, आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब, चमकौर साहिब, भट्ठा साहिब, नाड्डा साहिब गुरुद्वारे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सिखों के दस गुरुओं से संबंधित गुरुद्वारों के दर्शन और उनके जीवन की जानकारी मिलेगी। गुरुओं ने आपसी भाईचारे के साथ साथ जुल्म के खिलाफ लड़ना भी सिखाया। सभी को उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.