काशीपुर, फरवरी 14 -- काशीपुर। नगर व क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों का शनिवार को जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं जगह-जगह भंडारे लगे। चैती मेला स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार देर रात से श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। मेला भी लगेगा।। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बल नगर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगातार गश्त कर रहा है। जिन मार्गों से कांवड़ियों की टोलियां गुजर रही हैं। वहां ट्रैफिक को नियंत्रित कर उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया जा रहा है। कोतवाली के एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार कांवड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए जरूरत पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इधर जनजीवन उत्थान समिति द्वारा काशीपुर ढेला पुल पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरिद...