बाराबंकी, दिसम्बर 21 -- निन्दूरा। कस्बा टिकैतगंज में गायत्री शक्तिपीठ पर रविवार को हरिद्वार से पावन संदेश लेकर पहुंची टोली का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीय माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई है। यात्रा का स्वागत कुर्सी कस्बे में देवा रोड पर किया गया, जिसके उपरांत यात्रा शक्तिपीठ क़स्बा टिकैतगंज पहुंची। जहां पर विधि विधान से आरती उतारी गई। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा वर्ष 2026 में अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह रथ भ्रमण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर मधु सिंह, सूर्य कुशवाहा, देशबंधु तिवारी, श्रीकृष्ण जायसवाल, रामनाथ मौर्य, कामता प्रसाद मौर्य, रमेश मौर्य, कन्हैयालाल साहू, रामचंद्र, सत्रोहन लाल, शिवप्रसाद गुप्ता, राम-लखन साहू आदि मौजूद र...