हरदोई, जनवरी 21 -- हरदोई। रेलवे प्रशासन ने हरिद्वार और लखनऊ के बीच एक ट्रिप की विशेष ट्रेन चलाने की स्वीकृति प्रदान की है। इससे त्योहारों व आवश्यक कार्यों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 04306 हरिद्वार-लखनऊ स्पेशल ट्रेन 22 जनवरी को हरिद्वार से दोपहर 12:55 बजे रवाना होगी। यह अपने निर्धारित समय से चलते हुए शाम 7:53 बजे हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का ठहराव आंझी, शाहाबाद और बालामऊ स्टेशनों पर भी दिया गया है। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। वापसी के लिए 04305 लखनऊ-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 23 जनवरी को लखनऊ से रात 12:20 बजे प्रस्थान करेगी और रात 1:55 बजे हरदोई पहुंचेगी, इसके बाद हरिद्वार के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का ठ...