हरिद्वार, जनवरी 7 -- जंगली जानवरों की रिहायशी इलाकों में दस्तक जारी है। मंगलवार देर रात को हरिद्वार लक्सर मार्ग पर चार हाथियों का झुंड आ पहुंचा। इसमें एक हाथी का बच्चा भी था। जगजीतपुर क्षेत्र में हाथियों का झुंड पहुंचने से लोगों में दहशत बन गई। हाथियों के झुंड को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर सड़कों और कालोनियों में चहलकदमी के बाद हाथियों झुंड खेतों की तरफ रवाना हो गया। यहां पहुंचकर हाथियों ने किसानों की फसल का नुकसान किया। किसानों की कई बीघा फसल हाथी चट कर गए। हालांकि मौके पर वन विभाग के कर्मचारी हाथियों को ट्रैक करते नजर आए। करीब तीन घंटे तक खेतों में घूमने के बाद हाथियों का झुंड जंगल में वापस पहुंच गया। वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि हाथियों के झुंड को लगातार ट्रैक किया गया है। वन्य जीव प्रहरियों को ज...