रिषिकेष, दिसम्बर 31 -- हरिद्वार रोड से एक स्कूटी चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। राम निवास निवासी चंद्रेश्वरनगर ऋषिकेश ने तहरीर देकर बताया कि वह परिवार के साथ 20 नवंबर को बदरीनाथ गया था। उसकी स्कूटी हरिद्वार रोड स्थित भैरव मंदिर के पास खड़ी की थी। वापस लौटने पर मौके से स्कूटी गायब मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले की जांच के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...