हरिद्वार, जनवरी 19 -- हरिद्वार में 460 करोड़ रुपये से रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा। यह काम दीर्घकालिक परियोजना के तहत होना है, जिसके चलते इसे पूरा होने में समय लगेगा। आगामी कुंभ मेले के लिए रेलयात्रियों के ठहराव की विशेष व्यवस्था की जाएगी। मुरादाबाद मंडल की रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) विनीता श्रीवास्तव ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने सोमवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन का जायजा लिया और अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले को लेकर रेलवे स्तर पर तैयारी की समीक्षा जारी है। राज्य सरकार, आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे स्टेशन प्रबंधन के साथ समन्वय बनाकर कुंभ के सफल आयोजन की रणनीति बनाई जाएगी। रेलवे की गति शक्ति इकाई कुंभ मेले और भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करेगी। स्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.