हरिद्वार, जनवरी 4 -- अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने हरिद्वार में बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान एक हजार किलो से अधिक लहन को नष्ट किया गया। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में डांडी चौक के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक से 46 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर बाइक सीज की गई और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला के निर्देश पर पथरी क्षेत्र के खेतों में करीब 500 किलो लहन पकड़कर नष्ट किया गया। पांच लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई। मालू का डेरा, दीनारपुर में भी लगभग 500 किलो लहन नष्ट किया गया। ज्वालापुर के सुभाष नगर क्षेत्र से अंग्रेजी शराब के 67 पव्वे बरामद कर एक और अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.