रामपुर, जनवरी 28 -- सैफनी। थाना क्षेत्र के चन्द्रपुरा खुर्द गांव निवासी युवक की उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के बहादुराबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। 26 जनवरी को जब युवक का शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक चन्द्रपुरा खुर्द निवासी सुदेश पुत्र रमेश पाल सिंह उत्तराखंड के बेगमपुर क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। बताया गया कि वह मोटरसाइकिल से ड्यूटी के बाद अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान बहादुराबाद क्षेत्र में गणपति फार्म हाउस के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुदेश ट्रक की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के ल...