हरिद्वार, जनवरी 7 -- धर्मनगरी हरिद्वार में सूखी ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। बुधवार को भी दिनभर भीषण ठंड से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय धूप निकलने से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास बनाए रखा। कोहरा और बादलों के कारण धूप की चमक भी फीकी रही। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ठंडा दिन और घना कोहरा बने रहने की संभावना जताई गई है। आईआईटी रुड़की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को धर्मनगरी का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने से शाम, रात और सुबह के समय ठंड में इजाफा हुआ। सुबह और देर रात सर्द हवाओं के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.