हरिद्वार, जनवरी 30 -- 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत हरिद्वार में सात फरवरी को बहुउद्देश्यीय शिविर लगाए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि बहादराबाद की न्याय पंचायत जमालपुरकलां में होने वाले शिविर की अध्यक्षता एडीएम (प्रशासन) करेंगे, जबकि भगवानपुर की न्याय पंचायत भेडकी सैदाबाद में लगने वाले शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी करेंगे। दोनों शिविरों की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) हरिद्वार और सहायक गन्ना आयुक्त को नोडल बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...