हरिद्वार, फरवरी 13 -- उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के अंतर्गत गुरुकुलों में अध्ययनरत छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। सहायक निदेशक-संस्कृत शिक्षा हरिद्वार डॉ. वाजश्रवा आर्य ने बताया कि कक्षा 10 (पूर्व मध्यमा) और कक्षा 12 (उत्तर मध्यमा) की परीक्षाएं 18 से 27 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में कुल 477 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए गुरुकुल संस्कृत विद्यालय, जगदेव संस्कृत विद्यालय सप्तसरोवर और ऋषिकुल विद्यापीठ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षाएं रोज सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेंगी। डॉ. आर्य ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अब संस्कृत शिक्षा धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। इस वर्ष पाठ्यक्रम में जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषय शामिल किए ग...