सहारनपुर, फरवरी 5 -- हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में आयोजित ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नगर के रेडिएंट पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने 3 स्वर्ण तथा 1 रजत पदक प्राप्त किया। विक्रांत सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें रेडिएंट पब्लिक स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि चारों खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख वहां सभी आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने बताया कि अभिनव विश्वकर्मा, आराध्य चौधरी, समर चौधरी ने स्वर्ण पदक और अनिरुद्ध ने रजत पदक जीतकर स्कूल सहित नगर का नाम रोशन किया। कोच कुंवर सचिन ठाकुर ने बच्चों के इस प्रदर्शन को उनकी मेहनत और त्याग का परिणाम बताया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य अनुज सैनी ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत करते हुए पुरस्कृत किया। इस दौरान सहदेव पुं डीर, नीरज चौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.