हरिद्वार, दिसम्बर 23 -- खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि युवा खेलों को टाइम पास नहीं, बल्कि कॅरिअर के रूप में अपनाएं। वे खेल को अनुशासन के साथ सौ फीसदी समर्पण देंगे तो उनको चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं सकता। मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी ओलंपिक का लॉन्चिंग पैड बनेगी। मंगलवार को योगस्थली खेल परिसर में खेल मंत्री ने ध्वजारोहण के साथ मशाल जलाकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बता दें कि खेल महाकुंभ को इस साल नए प्रारूप में मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2025-26 के रूप में कराया जा रहा है। न्याय पंचायत, विधानसभा क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र से लेकर राज्यस्तर तक चार श्रेणियों में होने वाली इस प्रतियोगिता में लगभग दो लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महामंत्री हीरा सिंह, विशेष सचिव-खेल अमित सिन्हा, ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.