हरिद्वार, फरवरी 7 -- हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और मॉडल बनाने की दिशा में शनिवार को सबसे बड़ा स्वच्छता प्रयास देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन डीएम मयूर दीक्षित के संयोजन में जिलेभर में 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' थीम पर महा-स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ पंतद्वीप मैदान (चमगादड़ टापू) से मेयर किरन जैसल, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। शहर से लेकर गांव तक चले इस अभियान में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अफसर-कर्मचारी, धार्मिक-सामाजिक संगठन, व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थान, महिला समूह, पुलिस और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली मुहिम है। सांसद-विधायको...