हरिद्वार, मई 17 -- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने शनिवार को शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। मायादेवी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यात्रा का समापन हरकी पैड़ी पर हुआ। यात्रा में एनसीसी के छात्र हाथों में 100 फीट लंबा तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति नारे लगाए। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और साधु संत यात्रा में शामिल हुए। सांसद बंसल ने कहा कि सेना के सम्मान में आगे चलकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में हर विधानसभा, हर वार्ड और गली-गली में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का स्पष्ट संदेश है कि 140 करोड़ लोग एकजुट होकर भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.