हरिद्वार, नवम्बर 30 -- धर्मनगरी को स्वच्छ, क्लीन और मॉडल जनपद बनाने की दिशा में प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर डीएम मयूर दीक्षित द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान शनिवार को बारहवें दिन भी पूरे जिले में जारी रहा। बीएचईएल नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी संजय पंवार ने बताया कि चिन्माया चौराहा से सिडकुल मार्ग तक डिवाइडरों की पेंटिंग और सफाई का कार्य निरंतर चल रहा है। वहीं एनएचएआई के ईई अतुल शर्मा ने बताया कि डीएम के स्थलीय निरीक्षण के बाद शंकराचार्य चौक के आसपास डिवाइडरों से मिट्टी और कूड़ा पूरी तरह हटाया जा चुका है। इधर, जिला पंचायत की ओर से ज्वालापुर रेड लाइट चौक से बहादराबाद ग्रामीण सर्विस रूट तक सफाई अभियान और प्लास्टिक कचरा निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि अभियान को और प्रभावी बनाने ...