देहरादून, दिसम्बर 16 -- हरिद्वार। पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में भाभी और उनके बच्चों के साथ गाली-गलौज कर गंगा घाट में भाई से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीठ बाजार ज्वालापुर निवासी तरुण कुमार ने बताया कि उसका अपने भाई आशुतोष से काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को आशुतोष अचानक घर पहुंचा, उसकी पत्नी रश्मि व बच्चों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। इससे घर में भय का माहौल बन गया। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद आशुतोष कुशाघाट पहुंचा। जहां उसने तरुण कुमार को रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तरुण का कहना है कि उसका भाई पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां दे चुका है। उसे और उसके परिवार को गंभीर खतरा बना हुआ है। कोत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.