हरिद्वार, दिसम्बर 22 -- हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ लोगों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक महिला को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। महिला पर लाठी-डंडे और लात-घूंसे तक बरसाए गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सबसे शर्मनाक पहलू यह था कि भीड़ यह अन्याय देखती रही और वीडियो बनाती रही, लेकिन महिला की मदद को कोई आगे नहीं आया। पुलिस महिला को खंभे से छुड़ाकर अस्पताल ले गई। पुलिस के अनुसार, तहरीर में बेटे ने बताया कि उनकी मां शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे घर से टहलने निकली थीं। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से वे रास्ता भटककर एक घर में चली गईं। इसी बात को लेकर राहुल, इंदर, आशु, नागेश,...