हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार में गंगनहर में डूबते भाई को बचाने गईं उसकी दो सगी बहनें बह गईं। पुलिस ने दोनों की खोज में देर शाम तक अभियान चलाया, पर उनका कुछ पता नहीं चला।पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से ग्राम भीमनगर, थाना फरहा, मथुरा (यूपी) निवासी राजेश हरिद्वार में सिडकुल की एक कंपनी में काम करते हैं। यहां वह रानीपुर के सलेमपुर में किराये पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनका परिवार हाल ही में हरिद्वार आया था। रविवार को उनकी बेटी ईशा (14) व मनीषा (15) अपने 13 वर्षीय भाई वंश के साथ बहादराबाद -सिडकुल मार्ग स्थित छठ पूजा घाट पर गंगनहर में नहाने गए थे। इन तीनों के साथ, उनके मामा रवि भी थे। घाट पर स्नान करते हुए वंश का पैर फिसला और वह तेज बहाव में बहने लगा। यह देख ईशा व मनीषा उसे बचाने को नहर में कूद गईं। इस दौरान वंश ने झाड़ियां पकड़ लीं जिससे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.