हरिद्वार, दिसम्बर 29 -- धर्मनगरी में सोमवार को भी सर्दी-कोहरे का प्रकोप जारी रहा। दिन में धूप नहीं निकली। साथ ही कोहरा और बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। शहर में पड़ रही सूखी ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। उधर, बढ़ती ठंड के बीच डीएम मयूर दीक्षित ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार का अवकाश घोषित किया है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, धर्मनगरी में सोमवार को अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन में सर्द हवाएं चलने से कंपकपी बनी रही। सुबह के समय कोहरे और भीषण ठंड के बीच लोगों को सड़कों पर आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ी। शाम के समय ठिठुरन और बढ़ गई। रात को भी लोग ठंड से जूझते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में धर्मनगरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.