देहरादून, फरवरी 16 -- हरिद्वार। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 51 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, राशन, अतिक्रमण, पेयजल और जलभराव जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। शिकायतकर्ताओं ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने, भूमि पैमाइश, कॉलोनियों में जलभराव, अधूरी नाली निर्माण, बिजली कनेक्शन और पेयजल कनेक्शन जैसी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.