हरिद्वार, जनवरी 13 -- धर्मनगरी हरिद्वार में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। आईआईटी रुड़की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार, मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गौरतलब है कि बीते एक माह में यह चौथी बार है, जब हरिद्वार में रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिरा है। इससे पहले 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस, नौ जनवरी को 5 डिग्री सेल्सियस और चार जनवरी को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लगातार गिरते तापमान के कारण मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात बन गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरे और सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित देर रात सर्द हवाएं और घने कोहरे के चलते लोगों की कंपकंपी छूट गई। शाम होते ही ठंड का असर तेज हो गया। कोहरे के कारण रात में सड़कों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.