देहरादून, दिसम्बर 12 -- हरिद्वार। ई-रिक्शा चोरी और बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर शांति गंगवार ने बताया कि सुभाष नगर निवासी सुरेन्द्र सिंह ने शिकायत कर बताया कि सात अगस्त 2024 की रात करीब 2 बजे उनके घर के बाहर से अज्ञात चोर ने चोरी की। चोरी की घटना के बाद उन्होंने 8 अगस्त 2025 को ई-एफआईआर की। 10 अगस्त को उनका ई रिक्शा लावारिस हालत में मिला, जिसे जीडी नंबर 25 में थाने में दाखिल किया गया, लेकिन रिक्शे से 85000 मूल्य की बैटरी गायब थी। आरोप है कि चोरों ने रिक्शा चोरी कर बैटरी निकाल ली और वाहन को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज न करने पर कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शांति गंगवार ने बताया कि शुक्रवार को क...